Home Palwal MVN यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में खूनी भिड़ंत, चली गोलियां...

MVN यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में खूनी भिड़ंत, चली गोलियां – एक छात्र घायल

125
0

Palwal, 14 September -गांव औरंगाबाद स्थित एमवीएन यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडों के साथ-साथ फायरिंग तक हो गई। घटना में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। थाना मुंडकटी प्रभारी तेजपाल ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने मौके से गोलियों के खोल बरामद किए हैं। पीड़ित छात्र रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि शुक्रवार दोपहर उसका दोस्त सचिन उसे बाइक पर लेने यूनिवर्सिटी गेट पर पहुंचा था। तभी आरोपी छात्र नमन, लक्ष्य, हरबीर, रोहित व रोहित देशवाल अपने अन्य साथियों के साथ स्कॉर्पियो में आए और लोहे की रॉड, डंडे व अवैध हथियार लेकर हमला कर दिया।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने फायरिंग की और लोहे की रॉड से रोहित के पैरों पर वार कर उसे घायल कर दिया। जब उसका दोस्त सचिन बीच-बचाव करने आया तो उस पर भी हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया गया। इस दौरान सचिन का हाथ टूट गया और पैरों में भी गंभीर चोटें आईं।पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच नामजद छात्रों सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here