Home Crime गुरुद्वारा में घुसे सांड का हैरतअंगेज कारनामा, सेवादार को उठाकर पटका, CCTV...

गुरुद्वारा में घुसे सांड का हैरतअंगेज कारनामा, सेवादार को उठाकर पटका, CCTV में कैद वारदात

222
0

यमुनानगर (अंकुर कपूर): यमुनानगर मॉडल टाउन इलाके में स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब सेवादार हरचरण सिंह को गुरुद्वारा गेट पर एक सांड द्वारा पीछे से उठाकर जमीन पर पटक दिया गया। बता दें कि यह हादसा उस समय हुआ जब वह डंडा लेकर सांड को भगाने का प्रयास कर रहे थे। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इस घटना के बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कुछ लोगों में रोष भी है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि सांड आराम से टहल रहा है। इतने में सेवादार हरचरण सिंह को लगा कि कहीं वह गुरुद्वारे में न घुसे। लिहाजा वह डंडा ले आए और सांड को मारकर डराने का प्रयास करने लगे। हालांकि इस घटना में सेवादार को हल्की चोटें भी आई हैं। वहीं अब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लोग इस मुद्दे को लेकर सरकार को कोस रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here