Home Business/Education कैथल की नीति चौधरी को कॉमनवेल्थ फेलोशिप, UK में करेंगी कैमिस्ट्री में...

कैथल की नीति चौधरी को कॉमनवेल्थ फेलोशिप, UK में करेंगी कैमिस्ट्री में रिसर्च

152
0

कैथल  | कैथल की होनहार बेटी और आईआईटी रुड़की की रिसर्च स्कॉलर नीति चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर जिले का नाम रोशन किया है। उन्हें प्रतिष्ठित कॉमनवेल्थ फेलोशिप से नवाजा गया है। अब नीति यूनाइटेड किंगडम (UK) में कैमिस्ट्री विषय पर शोध कार्य करेंगी।

बचपन से पढ़ाई में अव्वल रही नीति ने गेट परीक्षा में बेहतरीन रैंक हासिल कर आईआईटी रुड़की में दाखिला लिया था। पीएच.डी. के दौरान उन्होंने 9.8 सीजीपीए के साथ अपने विभाग में टॉप किया, जिसके चलते उन्हें प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप भी प्रदान की गई—यह फेलोशिप देश के चुनिंदा और प्रतिभावान शोधकर्ताओं को मिलती है।

नीति के अब तक 15 से ज्यादा शोधपत्र अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि में पिता बसाऊ राम, मां सरोज बाला, बैंक मैनेजर भाई अंकित, सॉफ्टवेयर इंजीनियर भाई मलकीत और गाइड प्रोफेसर डेविड का अहम योगदान रहा है। नीति की सफलता ने साबित किया है कि संकल्प और परिश्रम से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here