Home Palwal बुद्धिजीवी सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, जनकल्याणकारी योजनाएं...

बुद्धिजीवी सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, जनकल्याणकारी योजनाएं घर-घर पहुंचाने का आह्वान

2
0
Screenshot

पलवल,सुंदर कुंडू -:पलवल की पंजाबी धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भाजपा हरियाणा के सह-प्रभारी एवं सांसद सुरेंद्र नागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।वहीं हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम और होडल से विधायक हरेंद्र रामरतन
विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

सम्मेलन में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। इस अवसर पर नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।अपने संबोधन में विधायक हरेंद्र रामरतन ने कहा कि बुद्धिजीवी सम्मेलन का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी नीतियों की जानकारी देना है,ताकि वे इन योजनाओं को आम जनता तक पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल में अनेक ऐसी योजनाएं लागू की गई हैं,जिनसे समाज के हर वर्ग को लाभ मिला है।कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे पात्र लोगों तक इन योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं,जिससे अधिक से अधिक नागरिक सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकें।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।आधारभूत ढांचे,शिक्षा,स्वास्थ्य,खेल और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।सम्मेलन के दौरान नेताओं ने संगठन को मजबूत करने,सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here