Home Ambala अंबाला में तेजी से पैर पसार रहा डेंगू का कहर, आंकड़ा 135...

अंबाला में तेजी से पैर पसार रहा डेंगू का कहर, आंकड़ा 135 तक पहुंचा

165
0

अंबाला (एकता): अंबाला में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। बता दें कि पिछले एक सप्ताह में मरीजों का आंकड़ा काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार गुरुवार को डेंगू के 8 नए मामले सामने आए। अब तक मरीजों का आंकड़ा 135 तक पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डेंगू मरीजों के लिए जीवनदान बनने वाली एफेरेसिस मशीनें खरीदने की मांग की गई थी। विभाग की तरफ से करीब 50 लाख की लागत से दो एफेरेसिस मशीन खरीदी थी। ऐसे में एक व्यक्ति के ब्लड का उपयोग कई लोगों की जरूरतों के अनुसार किया जा सकेगा।

अभी एक डोनर से निकलते हैं इतने प्लेटलेट्स

बता दें कि नागरिक अस्पताल में अभी प्लेटलेट्स की ब्लड कंपोनेंट सप्लेटर मशीन है, लेकिन यह पुरानी तकनीक वाली है। एक मरीज में केवल 5 हजार की प्लेटलेट्स निकलते हैं। जबकि डेंगू का मरीजों को प्लेटलेट्स एक साथ कई हजारों में गिर जाते हैं। विभाग की तरफ से खरीदी गई यह मशीनें एक बारी में 50 हजार सीधा डोनर से ब्लड से ही निकालती है। निजी सेंटरों व अस्पतालों से प्लेटलेट्स भारी मात्रा में मरीजों से चांदी वसूलते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here