Home Haryana रक्षाबंधन से पहले युवती ने नहर में लगाई छलांग

रक्षाबंधन से पहले युवती ने नहर में लगाई छलांग

253
0

कैथल: हरियाणा के कैथल में एक 22 वर्षीय युवती का रक्षाबंधन से एक दिन पहले नहर में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बुधवार को मानसिक तनाव के चलते नहर में कूद गई। पुलिस ने युवती के घरवालों से पूछताछ की तो पता चला कि उसका भाई अमेरिका है लेकिन वह रास्ते में कहीं फंस गया है। इसी वजह से वह तनाव में रहती थी।

बुधवार को वह सुबह अचानक घर से लापता हो गई। जब परिजन उसे ढूंढते हुए कौल में सिरसा नहर ब्रांच के पास पहुंचे तो वहां उन्होंने पुल पर नहर किनारे उसकी की चुन्नी व चप्पल मिले। यह देखकर उन्होंने आशंका जताई कि उसने नहर में छलांग लगा दी है। परिजनों ने इसकी सूचना ढांड पुलिस को दी तो वह मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से शिवानी की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here