Home Haryana धारूहेड़ा में हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ा दूसरा ट्रक, अजमेर निवासी...

धारूहेड़ा में हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ा दूसरा ट्रक, अजमेर निवासी चालक की मौत

8
0

रेवाड़ी । दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर धारूहेड़ा क्षेत्र में जंगल बेबलर के सामने देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान राजस्थान के अजमेर निवासी करीब 30 वर्षीय अर्जुन के रूप में हुई है। वह एल्यूमिनियम प्लेट से लदे ट्रक में जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। इसी दौरान धारूहेड़ा क्षेत्र में सड़क किनारे तकनीकी खराबी के कारण खड़े रोड़ी से भरे ट्रक से उसका वाहन टकरा गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि एल्यूमिनियम प्लेट से भरे ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। हादसे की सूचना मिलने पर धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत की। इसके बाद ट्रक की बॉडी काटकर चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। जांच अधिकारी सतेंद्र ने बताया कि सड़क किनारे तकनीकी खराबी के कारण ट्रक खड़ा था। आरोप है कि उसका चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here