Home Palwal पलवल में पेट्रोल पंप की दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 3 मजदूरों...

पलवल में पेट्रोल पंप की दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 3 मजदूरों की मौत, 3 घायल

306
0

Palwal, 10 July-पलवल के सोफ्टा गांव में देर रात हुई तेज बारिश के चलते एक पेट्रोल पंप की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल फरीदाबाद भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पलवल के सोफ्टा गांव में सोमवार देर रात अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान गांव के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप की पुरानी दीवार अचानक गिर गई। उस वक्त दीवार के पास कुछ मजदूर काम कर रहे थे और कुछ वहीं सो रहे थे। दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही पलवल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कहा है कि मृतकों के परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here