Home Haryana हरियाणा के इस जिले में लोगों ने कायम की अनोखी मिसाल, इस...

हरियाणा के इस जिले में लोगों ने कायम की अनोखी मिसाल, इस अंदाज में मनाई गई ‘बकरीद’

171
0

झज्जर (एकता): देशभर में बकरीद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बकरीद का पर्व इ+स्लाम धर्म के मानने वालों में कु+र्बानी के त्योहार के रूप में माना जाता है। लेकिन हरियाणा के झज्जर और आसपास के गांवों में यह त्योहार ब#करे की कु#र्बानी देकर नहीं, बल्कि खीर और सेवइयां बांटकर मनाया गया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार सालों पहले इस गांव में इसकी शुरुआत हुई और साल-दर-साल यह परंपरा चली आ रही है। बकरीद के दिन जहांआरा बाग वाली मस्जिद में मु+स्लिम समुदाय के लोगाें ने नमाज पढ़ी और एक-दूसरे के गले लगकर बधाइयां दीं। दरअसल प्रदेश के झज्जर जिले में ब+करे की कु+र्बानी देने का रिवाज नहीं है।

यह परंपरा काफी समय से यहां खत्म कर दी गई है। इसकी जगह पर खीर व सेवइयां बनाकर बांटी जाती है। उनका कहना है कि गांव में किसी प्रकार का कोई भेदभाव न रहे, इसलिए सभी परिवार वाले इसे निभा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here