Home Entertainment इस करोड़पति फैशन डिजाइनर ने उर्फी जावेद को पहना दिए पूरे कपड़े,...

इस करोड़पति फैशन डिजाइनर ने उर्फी जावेद को पहना दिए पूरे कपड़े, वायरल हुई डिजाइनर लहंगे की Video

244
0

हरियाणा (एकता): बोल्ड ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर उर्फी जावेद हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। कई लोग उनके इस फैशन सेंस को लेकर उन्हें ट्रोल भी करते हैं। बिना कपड़ों के शूट करवाने वाली उर्फी जावेद ने हाल ही में एक हॉट फोटोशूट करवाया है, जिसमें वह पीच पेस्टल कलर के लहंगे में नजर आई। उर्फी की तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। उनके फैंस इन तस्वीरों को देखकर हैरान हो रहे हैं। उर्फी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक वह अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। कई लोग उर्फी के फैशन सेंस को लेकर उन्हें ट्रोल करते हैं। कई उन्हें कॉन्फिडेंस की दाद देते हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार उर्फी ने अपनी स्टाइलिंग से इंडिया के टॉप डिजाइनर्स को अपनी ओर आकर्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जिसके चलते अब वह एक करोड़पति फैशन डिजाइनर की मॉडल बनी है। इससे पहले भी उर्फी जावेद संदीप खोसला और अबू जानी के डिजाइनर आउटफिट्स में फोटोशूट करवा चुकी हैं। अब उन्होंने लेटेस्ट फोटोशूट करवाया है। वह पीच पेस्टल कलर के लहंगे में नजर आई। डिजाइनर लहंगे में वह अप्सरा से कम नहीं लग रही। पिछले दिनों उर्फी ने गोल्डन साड़ी वाला लुक अपनाया था।

उर्फी के पेस्टल पिंक कलर के लहंगे में ऑर्गेंजा जैसे फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। उसने लहंगे के साथ खुले बाल और ईयररिंग्स पहने हुए हैं। जिससे उनका ग्लैमरस अवतार देखने को मिल रहा है। बता दें कि इससे पहले उर्फी ने गोल्डन कलर की हैंड एंब्रॉइडर्ड साड़ी में भी फोटोशूट करवाया था। जिसे देखकर फैंस की नजरें ही नहीं हट रही थी। साड़ी के पल्लू को बेहद यूनीक तरीके से लपेटा हुआ है। करीना कपूर भी उर्फी जावेद के फैशन सेंस पर फिदा हो चुकी हैं। हैवी मेकअप के साथ हसीना का ये लुक खूब वायरल हुआ था। सोशल मीडिया की जानी-मानी इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी अंदाज और सतरंगी कपड़ों के लेकर खूब सुर्खियां बटोरती रहती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here