Home Haryana बाजरे की खरीद को लेकर किसान से बहस के बाद देव कुमार...

बाजरे की खरीद को लेकर किसान से बहस के बाद देव कुमार शर्मा ने मांगी माफी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

5
0

सिरसा,विजय कुमार-:हरियाणा में बाजरे की खरीद को लेकर युवा किसान के साथ हुई बहस के मामले में हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन एवं हरियाणा कौशल रोजगार निगम के डायरेक्टर देव कुमार शर्मा ने आखिरकार माफी मांग ली है। सिरसा जिले के गांव हब्बूआना में हुई इस घटना के बाद राजनीतिक और किसान संगठनों के बीच मामला गरमा गया था।

जानकारी के अनुसार, देव कुमार शर्मा मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर ग्रामीणों को निमंत्रण देने गांव हब्बूआना पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के एक युवा किसान ने किसानों की बाजरे की खरीद नहीं होने का मुद्दा उठाया। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया और देव कुमार शर्मा को विरोध का सामना करना पड़ा।मामले में भारतीय किसान एकता के प्रदेश अध्यक्ष लखविंदर सिंह ओलख ने भी कड़ा रुख अपनाया था। उन्होंने देव कुमार शर्मा को जल्द से जल्द किसानों से माफी मांगने की नसीहत दी थी। साथ ही चेतावनी दी थी कि जब तक वह माफी नहीं मांगते, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।भारतीय किसान एकता की ओर से इस मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने की भी तैयारी की गई थी। संगठन के प्रतिनिधि आज मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देने वाले थे।अब देव कुमार शर्मा की ओर से माफी मांगे जाने के बाद इस विवाद पर विराम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here