Home Ambala अनिल विज ने पंचकुला में कल होने वाली विधायक दल की...

अनिल विज ने पंचकुला में कल होने वाली विधायक दल की बैठक को लेकर कहा ये

142
0
अम्बाला, 15 अक्टूबर – आचार संहिता के बाद आज पहली बार हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट PWD रेस्ट हाउस में लोगों की समस्याओं को सुना ! वहीं उन्होंने पंचकुला में कल होने वाली विधायक दल के बैठक के बारे में भी जानकारी दी.
कल पंचकुला में देश के गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक होने जा रही है. जिसपर अनिल विज ने कहा कि हमारी तो प्रजातांत्रिक पार्टी है और देश के गृह मंत्री आ रहे है वो सबकी बात सुनेगे और सुनने के बाद जो भी फैसला होगा हमारा तो सुनने के बाद ही फैसला  होता है. वहीं जब उनसे पूछा गया कि अक्सर देखा गया है कि बीजेपी चौंकाने वाले फैसले लेती है क्या कल भी कुछ ऐसा होने वाला है तो उन्होंने कहा कि कुछ नहीं कह सकते !
चंद्र मोहन को विपक्ष का नेता बनाए जाने पर दी प्रतिक्रिया 
 हरियाणा में कांग्रेस की हार के बाद दीपक बावरिया ने प्रदेश प्रभारी के पद से अस्तीफे की पेशकश  की है जिसपर अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि वो ढूंढ रहे है कि बलि का बकरा किस किस को बनाए. चर्चाएं चल रही है कांग्रेस की हार के बाद अब भूपेंद्र हुड्डा की बजाय चंद्र मोहन को विपक्ष का नेता बनाया जा सकता है जिसपर अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि वैसे तो ये कांग्रेस का अंदरूनी मामला है,पर कांग्रेस को अब ये बात तो सिद्ध हो गई कि जिसको स्टार प्रचारक बनाकर वोट मांग रहे थे कि उसको लोग पसंद नहीं करते.उन्होंने कहा कि अब क्या फैसला करते है ये तो कांग्रेस की बात है !कांग्रेस के नेता अब दिल्ली जाकर ये कह रहे हैं कि जो लोग फोटो हमारे साथ खिंचवा रहे थे वो वोट किसी और पार्टी को दे रहे है इसपर चुटकी लेते हुए अनिल विज ने कहा कि हारने वाला आदमी तो ये बातें करता ही है और उनको पता भी होगा कि ये कैसे लोगों को साथ लेकर चल रहे है !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here