Home Ambala अम्बाला: लिथोट्रिप्सी मशीन दोबारा शुरू, अब बिना ऑपरेशन के मिलेगा पथरी से...

अम्बाला: लिथोट्रिप्सी मशीन दोबारा शुरू, अब बिना ऑपरेशन के मिलेगा पथरी से राहत

142
0

Ambala, 10 July –अम्बाला छावनी के नागरिक अस्पताल में एक बार फिर शुरू हुई लिथोट्रिप्सी मशीन। अब 7mm से 20mm तक की पथरी का इलाज बिना चीरे, बिना ऑपरेशन के संभव। अत्याधुनिक तकनीक से लैस इस मशीन के जरिए मरीजों को मिलेगा दर्द रहित इलाज – डॉक्टर पूजा पैंटल की जानकारी।

अम्बाला छावनी के नागरिक अस्पताल में अब मरीजों को फिर से मिलेगा आधुनिक और सुविधाजनक इलाज। अस्पताल में लिथोट्रिप्सी मशीन को पुनः शुरू कर दिया गया है। यह मशीन खास तौर पर 7mm से 20mm तक की किडनी स्टोन यानी पथरी को बिना किसी चीरा, टांका या ऑपरेशन के इलाज करने में सक्षम है।

प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा पैंटल ने बताया कि यह मशीन पथरी को बेहद बारीक टुकड़ों में तोड़ देती है, जिससे वे मूत्र मार्ग से प्राकृतिक रूप से बाहर निकल जाती हैं। यह तकनीक पूरी तरह से गैर-सर्जिकल है और इसमें दर्द भी बहुत कम होता है।डॉ. पैंटल ने जानकारी दी कि यह मशीन पहली बार 4 मार्च 2019 को हरियाणा के मंत्री अनिल विज द्वारा नागरिक अस्पताल में शुरू की गई थी। शुरू से अब तक इसने सैकड़ों मरीजों को राहत दी है। इसके दोबारा शुरू होने से न केवल अम्बाला, बल्कि आस-पास के जिलों के मरीजों को भी अत्याधुनिक इलाज का लाभ मिलेगा।

इस सेवा का लाभ उठाने के लिए मरीजों को सिर्फ अस्पताल की ओपीडी (रूम नंबर 203) में सर्जन से संपर्क करना होगा। किसी रेफरल या विशेष अनुमति की जरूरत नहीं होगी। यह सेवा पूरी तरह नि:शुल्क है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीज भी आसानी से इसका लाभ उठा सकेंगे।डॉ. पैंटल ने नागरिकों से अपील की है कि अगर किसी को बार-बार पेशाब में जलन, दर्द या कमर में असहनीय दर्द की शिकायत हो, तो वे तुरंत अस्पताल आकर जांच करवाएं। समय रहते इलाज से बड़ी सर्जरी से बचा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here