Home Ambala अंबाला में प्री-मॉनसून हीटवेव का कहर, छबीलों से राहगीरों को मिल रही...

अंबाला में प्री-मॉनसून हीटवेव का कहर, छबीलों से राहगीरों को मिल रही राहत

159
0

अंबाला | मानसून से पहले ही अंबाला में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दी है। हालांकि शुक्रवार को तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन हीटवेव की तीव्रता अब भी बनी हुई है। तेज धूप और लू के चलते शहरवासी बेहद जरूरी कामों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर समाजसेवी संस्थाओं द्वारा मीठे और ठंडे पानी की छबीलें लगाई गई हैं, जिससे राहगीरों को कुछ हद तक राहत मिल रही है। गर्मी से बेहाल लोग इन छबीलों से पानी पीकर ताजगी का एहसास कर रहे हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा है, जिससे बाहर निकलना चुनौती बन गया है। कुछ लोग सिर और मुंह को कपड़े से ढककर निकलते हैं, जिसे वे ठंडे पानी में भिगोकर गर्मी से बचाव करते हैं।

प्रशासन भी इस भीषण गर्मी को देखते हुए कई बार एडवाइजरी जारी कर चुका है। नागरिक अस्पताल के डॉक्टर जोगिंद्र ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, “जितना हो सके दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें और शरीर को हाइड्रेट रखें।” डॉक्टरों के मुताबिक, गर्मी के चलते ओपीडी में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here