जींद (एकता): हरियाणा के जींद जिले की अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज पूजा बोहरा शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।बता दें कि 22 फरवरी को बोहरा शादी की जींद के आकाश के साथ शादी तय हुई है। शनिवार से उनकी शादी की रस्में शुरू हो गई हैं, जिनमें कई रिश्तेदार शामिल हुए हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार इस शादी में उन्होंने खिलाड़ियों, नेताओं के साथ सेलिब्रिटी को न्यौता दिया है। 21 फरवरी को हल्दी और मेहंदी की रस्म हैं वहीं 22 को मिनी बाईपास स्थित विदाई होगी। पूजा बोहरा की शादी जिससे होने जा रही है वह जींद में ही यूनाइटेड इंडियन इंश्योरेंस में प्रशासनिक अधिकारी हैं।
उन्होंने अपनी शादी को लेकर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, कृषि मंत्री जेपी दलाल, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक राव दानसिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ, पूर्व विधायक शिवशंकर भारद्वाज, ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर विजेंद्र सिंह बेनीवाल, निखत जरीन, लवलीना बोरगोहेन, बॉक्सर मनोज कुमार, बजरंग पूनिया, बबीता फौगाट, संगीता फौगाट सहित अनेक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ ही सेलिब्रिटी को न्यौता भेज दिया है। अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज की शादी में सभी चार-चांद लगाने वाले हैं। दोनों परिवार काफी खुश हैं।







