Home Haryana हरियाणा में कल होने वाली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली...

हरियाणा में कल होने वाली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली को लेकर बढ़ी मुश्किलें, जानिए वजह

205
0

रोहतक (अंकुर कपूर): 29 जनवरी को गोहाना में होने वाली अमित शाह की रैली को लेकर भाजपा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। क्योंकि सरपंचों ने ई-टेंडरिंग और राइट टू रिकॉल के विरोध में रविवार सुबह 7:00 बजे से 1:00 बजे तक चक्का जाम करने का ऐलान कर दिया है। हरियाणा प्रदेश के सरपंचों ने आज रोहतक जिले के जसिया गांव स्थित छोटूराम धाम में इकट्ठा होकर के सरकार को अपनी ताकत दिखाई। यही नहीं सरपंचों ने तो नरवाना में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के विरोध का ऐलान कर दिया और कहा कि किसी भी कीमत पर कार्यक्रम में नहीं आने देंगे।

हरियाणा प्रदेश सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रणबीर गिल ने कहा कि जब तक ईटेंडरिंग और राइट टू रिकॉल वापस नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन इसी तरीके से बढ़ता रहेगा। अभी तो केवल चक्का जाम की घोषणा की है। अगर 7 दिन में हरियाणा सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो प्रदेश के सरपंच चंडीगढ़ की ओर कूच भी कर सकते हैं। यही नहीं 30 जनवरी को नरवाना में होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के विरोध करने का भी फैसला लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here