Home Ambala सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने हरियाणा में जजपा और एएसपी गठबंधन सरकार बनने...

सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने हरियाणा में जजपा और एएसपी गठबंधन सरकार बनने का किया दावा

173
0
अम्बाला 26 सितम्बर–अंबाला पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद,जनसभा का किया गया आयोजन। आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी पारुल नागपाल के लिए वोट की अपील की। इस दौरान अंबाला के हालातो को देखते हुए भाजपा सरकार पर तंज कसा और राहुल गांधी के आरक्षण खत्म करने वाले बयान को लेकर कहा की किसी में इतनी हिम्मत नही की आरक्षण खत्म कर दे। इस दौरान बदलाव की बात करते हुए कहा की अंबाला के हालातो को सुधारने के लिए सरकार बदलने की भी बात कही।
हरियाणा में इन दिनों चुनावी पारा चरम पर है, सभी पार्टियों के प्रत्याशी जनता के बीच जाकर वोट की अपील कर रहे हैं। वही आज अंबाला शहर के एक निजी पैलेस में आजाद समाज पार्टी और जजपा के गठबन्धन प्रत्याशी पारुल नागपाल के समर्थन में एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें आज़ाद समाज पार्टी के संस्थापक और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद पहुंचे।  जनसभा में आजाद समाज पार्टी ने जजपा के साथ एकजुट होकर शक्ति प्रदर्शन दिखाया और भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद चंद्रशेखर आजाद ने हरियाणा में जजपा और एएसपी गठबंधन सरकार बनने का दावा किया और सभी से पारुल नागपाल के लिए वोट की अपील करते हुए अंबाला शहर के हालातो को बया किया, उन्होंने कहा की थोड़ी सी बारिश के बाद अंबाला पूरा जलमग्न हो गया है इन हालातो को सुधारने की जरूरत है।इस दौरान राहुल गांधी के आरक्षण खत्म करने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा की किसी की इतनी हिम्मत नही की वो आरक्षण खत्म कर से।इस दौरान मायावती के बयान पर भी पलटवार किया और कहा कि हरियाणा में अब लोग केवल आजाद समाज पार्टी को ही जानते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here