Home Crime सोनीपत में एसीबी ने हरियाणा स्टेट इनफोर्समेंट के एएसआई और कंप्यूटर...

सोनीपत में एसीबी ने हरियाणा स्टेट इनफोर्समेंट के एएसआई और कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

211
0

सोनीपत  |  सोनीपत की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने हरियाणा स्टेट इनफोर्समेंट ब्यूरो थाना के एएसआई मुकेश और उसके निजी कंप्यूटर ऑपरेटर पारस को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एएसआई ने एक किसान के खेत में बने मकान को तोड़ने की धमकी देकर रिश्वत की मांग की थी।

गांव बैंयापुर के किसान नरेश ने इस संबंध में शिकायत की थी कि डीटीपी की शिकायत के बाद एएसआई मुकेश 40 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। इस पर तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया। एसीबी की इंस्पेक्टर कविता के नेतृत्व में गठित टीम ने किसान नरेश के साथ मिलकर मंगलवार शाम को गांव बैंयापुर में कार्रवाई की। जब नरेश ने रिश्वत की राशि मुकेश को दी, तो उसने वह रकम अपने कंप्यूटर ऑपरेटर पारस को थमा दी। एसीबी की टीम ने दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर रिश्वत की राशि बरामद कर ली है। मामले की गहन जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here