Home Haryana हरियाणा में कुंवारों के लिए बड़ी खुशखबरी: जींद में होगा विशाल विवाह...

हरियाणा में कुंवारों के लिए बड़ी खुशखबरी: जींद में होगा विशाल विवाह परिचय सम्मेलन

439
0

हरियाणा  | हरियाणा के जींद जिले में कुंवारों के लिए शादी का बड़ा इंतजाम किया जा रहा है। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की ओर से 7 सितंबर को एक बड़ा परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें युवाओं को शादी के लिए जोड़ा जाएगा। इस समारोह में देश-प्रदेश से अग्रवाल समाज के कई राष्ट्रीय नेता मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

इस आयोजन के लिए हरियाणा के 250 से अधिक स्थानों पर पंजीकरण केंद्र बनाए जाएंगे, जहां युवा और उनके परिवार परिचय सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

रामधन जैन और सावर गर्ग ने बताया कि जिन परिवारों में शादी के कुछ सालों बाद पति या पत्नी की आकस्मिक मौत हो गई हो या तलाक हो चुका हो, उनके लिए भी यह परिचय सम्मेलन स्थायी विवाह समाधान प्रदान करेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए जींद में यह भव्य विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here