अंबाला | भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हरियाणा से शुक्रवार सुबह एक अहम खबर सामने आई। वायुसेना स्टेशन से संभावित हमले की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत प्रभाव से शहर में सायरन बजा दिए गए और नागरिकों को घरों के अंदर रहने की हिदायत दी गई।
जिला उपायुक्त ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि वायुसेना स्टेशन द्वारा साझा की गई सूचना के आधार पर खतरे की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह तैयार हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे शांत रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें और बालकनी या खुले स्थानों में खड़े होने से बचें।







