Home Accident शादी की खुशियां मातम में बदली, विदेशी महिला की डोली की जगह...

शादी की खुशियां मातम में बदली, विदेशी महिला की डोली की जगह उठी अर्थी

209
0

पलवल (अंकुर कपूर): पलवल जिले के औरंगाबाद गांव में उस समय शादी की खुशियां मातम में बदल गई जब बेटी की डोली से पहले ही अर्थी उठ गई। बता दें कि mozhde khojnevis नाम की महिला (31) को पलवल औरंगाबाद गांव निवासी जितेन्द्र पुत्र बीरसिंह से प्यार हो गया था। वह 7 जनवरी को अपने पिता, मां, मौसी तथा दो अन्य परिजनों के साथ ईरान के तेहरान यहां आई थी। महिला मोजहदे खोजनेवीस की औरंगाबाद गांव निवासी जितेंद्र पुत्र रामसिंह के साथ 14 जनवरी को सगाई और 15 जनवरी को शादी होनी थी। सब कुछ बहुत अच्छा था।

दोनों परिवार के लोग बहुत खुश थे। पिछले कई दिनों से शादी की तैयारियों को लेकर शॉपिंग की जा रही थी। 13 जनवरी को शॉपिंग के लिए घर से निकलने से पूर्व नहाने के लिए घर के अंदर बाथरूम में नहाने के लिए घुसी थी, लेकिन बाहर नहीं निकल पाई। काफी देर तक जब बाथरूम से बाहर नहीं निकले तो लेट हो जाएगा। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर बाथरूम के वेंटिलेटर का शीशा तोड़कर एक बच्चे को नीचे उतारा गया। उसके बाद बाथरूम की कुंडी तोड़कर दरवाजे को खोला गया। वह बाथरूम के अंदर बेहोश पड़ी हुई थी उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लगा लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि घर के अंदर बाथरूम में बनी मोनो ऑक्साइड गैस से मौत हुई। माना जा रहा है बाथरूम में गैस गीजर से पानी गर्म कर नहाते समय बाथरूम के अंदर ऑक्सीजन गैस समाप्त होने के बाद बेहोश होकर मौत के आगोश में चली गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। दो परिवारों की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। इस दुखदाई घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। रामजीवन ने बताया कि मृतका उच्च शिक्षित थी। जिसने जितेंद्र के साथ कनाडा में पढ़ाई की थी। वहीं पर दोनों की दोस्ती हुई थी।

पढ़ाई के बाद जितेंद्र की दिल्ली हाईकोर्ट में नौकरी लग गई। पिछले दिनों लड़की तेहरान से नई दिल्ली आई थी तब दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया था। उसके बाद दोनों परिवारों की सहमति के बाद दोनों ने शादी की घोषणा कर दी और जनवरी में 7 जनवरी को तेहरान से लड़की अपने माता- पिता आदि परिजनों के साथ आई थी। दिल दहलाने वाली घटना के बाद जितेंद्र और उसके परिवार के लोग भी सदमे में हैं। पलवल जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के वक्त मृतका का पिता गुलाम हुसैन भी मौजूद रहा। शव को तेहरान ले जाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here