Home Crime प्रोफेसर अली खान को कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी के आरोप...

प्रोफेसर अली खान को कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी के आरोप में न्यायिक हिरासत

235
0

सोनीपत |  हरियाणा के सोनीपत में अशोका यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और भारतीय सेना की महिला कर्नल सोफिया कुरैशी तथा विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मंगलवार को पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां अतिरिक्त रिमांड की मांग ठुकरा कर जेल भेजने का आदेश दिया गया। अगली सुनवाई 27 मई को होगी।

अली खान पर राई थाना पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं, जिनमें से एक शिकायत गांव जठेड़ी के सरपंच ने और दूसरा हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने दी है। महिला आयोग ने डीजीपी को पत्र लिखकर आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था।

हरियाणा महिला आयोग ने मामले में सोनीपत पुलिस की लापरवाही पर भी चिंता जताई, जिसके बाद संबंधित पुलिस अधिकारी का तबादला कर दिया गया है। आयोग ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here