Home Haryana पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने राजपुरा...

पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने राजपुरा में घा*यल किसानों से की मुलाकात… हर संभव मदद करने का ऐलान

177
0
चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)- सुयक्त किसान मोर्चा की ओर से 13 फरवरी को दिल्ली कुच करने के ऐलान के बाद किसान लगातार शंभू बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं । वहीं किसानों को आगे बढ़ने से रोकने केलिए  आज  सुबह से ही हरियाणा पुलिस की ओर से 8 से 9 आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं। जो किसान बैरिकेड तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें आंसू गैस के गोलों के साथ दूर खदेड़ा जा रहा है।
 वहीं घा*यल किसानों को मिलने के लिए आज कैबिनेट मंत्री पंजाब डॉक्टर बलबीर सिंह राजपुरा के सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने  किसानों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद करने का ऐलान किया । कैबिनेट मंत्री पंजाब डॉक्टर बलबीर सिंह ने कहा कि  राजपुरा के सरकारी अस्पताल में 14 एंबुलेंस और लगाई गई है और घा*यलों के इलाज के लिए डॉक्टरों की जो कमी है उसको भी पूरा किया जा रहा है। और रात के समय जो पीने वाले पानी और अन्य समस्याएं थी उनको आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ  की ओर से पूरा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here