फतेहाबाद |बुधवार सुबह फतेहाबाद के लघु सचिवालय में बम होने की अफवाह फैलने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और सचिवालय के मुख्य गेट पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन और शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश भी मौके पर मौजूद रहे।
करीब एक घंटे तक जारी रहे सर्च ऑपरेशन के बाद हिसार से बम स्क्वायड और सीआईडी हरियाणा की टीम भी पहुंची। बम निरोधक उपकरण और खोजी कुत्तों की मदद से पूरी जांच की गई। अतिरिक्त सावधानी बरतते हुए सचिवालय की दूसरी बिल्डिंग, जिसमें ई-दिशा केंद्र है, पर भी कड़ी निगरानी रखी गई। हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से इस मामले में मीडिया को आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।







