Home Haryana आमिर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के समर्थन में हरियाणवी कलाकार सपना...

आमिर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के समर्थन में हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी, जानिए क्या कहा

243
0

पानीपत: ‘लाल सिंह चड्ढा’ इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म 11 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। इसे अबतक दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिला है, लेकिन कुछ लोग इसे ऑनलाइन बॉयकॉट करने की भी मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी ने इसी फिल्म का समर्थन किया है। दरअसल वह अपने न्यू सॉन्ग के प्रमोशन के लिए पानीपत पहुंची थी। आमिर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के सोशल मीडिया पर लगातार बॉयकॉट पर पूछे गए सवाल पर सपना चौधरी ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि किसी प्रोजेक्ट का बॉयकॉट करना चाहिए। कोई अगर बिना देखे कल को मेरे प्रोजेक्ट का बॉयकॉट करेगा तो मुझे अच्छा नहीं लगेगा।

उन्होंने कहा कि आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ विरोध के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की आधिकारिक रीमेक ‘लाल सिंह चड्ढा’ को शुरुआत से ही विरोध का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर दो गुट बन गए हैं, एक जो फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहा है तो दूसरा इसे पसंद कर रहा है। सपना चौधरी ने कहा कि हरियाणा सरकार जल्द ही फिल्म सिटी बनाने जा रही है। वहीं उन्होंने आजादी के मौके पर कहा कि यह गर्व का विषय है, हम अपने घर पर तिरंगा लगा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here