Home Ambala अंबाला छावनी में नाले से मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का सड़ा-गला शव,...

अंबाला छावनी में नाले से मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का सड़ा-गला शव, इलाके में फैली सनसनी

131
0

अंबाला । अंबाला छावनी थाना पड़ाव क्षेत्र के पक्की सराय इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान उसकी दाहिनी बांह पर गुदे हुए नाम ‘संजीत’ के आधार पर की गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक हरियाणा के करनाल जिले के नीलोखेड़ी के पास स्थित रायपुर राम गांव का रहने वाला था और पिछले दो-तीन दिनों से लापता था।

मानसिक रूप से परेशान था मृतक, नहीं मिले चोट के निशान

थाना पड़ाव प्रभारी धर्मवीर ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष थी और वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। प्रारंभिक जांच में शव पर किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि शव की स्थिति काफी खराब थी और वह गली-सड़ी अवस्था में मिला।

पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा कारण

पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। उनके पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। इसके बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here