चंडीगढ़ । हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। बोर्ड से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, 12वीं का रिजल्ट पूरी तरह तैयार है और आज देर शाम या कल सुबह इसे जारी किए जाने की संभावना है।
फिलहाल बोर्ड सचिव मुनीष नागपाल चंडीगढ़ में हैं। उनके लौटते ही अथॉरिटी की मंजूरी के बाद परिणाम को सार्वजनिक कर दिया जाएगा। इस साल राज्य भर में 5.22 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे, जो 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थीं।
जल्द आएगा परिणाम, रोल नंबर से करें चेक
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा पहले ही परीक्षा समाप्ति के 45 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी करने की बात कह चुके हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर तैयार रखें, जिससे रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी देरी के उसे देख सकें।
ऐसे करें रिजल्ट चेक:
- HBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं
बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों को परिणाम से संबंधित नोटिफिकेशन सबसे पहले प्राप्त होंगे।







