Home politics कांग्रेस के पास कोई चुनावी मुद्दा नहीं,किसी भी कैदी को पैरोल देना...

कांग्रेस के पास कोई चुनावी मुद्दा नहीं,किसी भी कैदी को पैरोल देना कोर्ट के फैसला- मोहनलाल बडौली

144
0
2 अक्टूबर, सोनीपत : हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पार्टी एक्शन में है.आज एक निजी कार्यक्रम में बीजेपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली पहुंचे।इस मौके पर मोहनलाल बडोली ने एक बार फिर तीसरी बार प्रदेश में बीजेपी पार्टी की सरकार बनने का दावा किया और राम रहीम की पैरोल मामले पर भी कांग्रेस पर निशाना साधा और कहां की कांग्रेस के पास कोई चुनावी मुद्दा नहीं है ,किसी भी कैदी को पैरोल देना माननीय कोर्ट का फैसला है,राम रहीम को पहले भी पैरोल दी गई है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी कटाक्ष किया और कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा नहीं चाहते कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएं।
प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने कहा कि बीजेपी पार्टी को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है और तीसरी बार नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बीजेपी पार्टी प्रदेश में सरकार बना रही है।इस मौके पर  प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर जाना साधा और कहा की  राम रहीम को पैरोल देने का काम माननीय कोर्ट का फैसला है, राम रहीम को पहले भी पैरोल दी गई है। किसी भी कैदी को पैरोल देनी है या नहीं यह कोर्ट पर निर्भर करता है। कांग्रेस पार्टी के पास कोई चुनावी मुद्दा नहीं है ,कोर्ट के फैसले पर हम और कोई भी टिप्पणी नहीं कर सकते है। कांग्रेस के पास चुनावी मुद्दा न होने के कारण वह राम रहीम की पैरोल पर सवाल उठा रही है। वही भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी जमकर निशाना साधा की उपेंद्र सिंह हुड्डा नहीं चाहते कि हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here