Home Business/Education CET-2025 ग्रुप-सी अंतिम तारीख पास, जल्द आवेदन सुधारें

CET-2025 ग्रुप-सी अंतिम तारीख पास, जल्द आवेदन सुधारें

99
0

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET-2025 ग्रुप-सी करेक्शन पोर्टल की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी अपनी आवेदन जानकारी में सुधार 28 अक्टूबर 2025 की रात 11:59 बजे तक कर सकते हैं। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह सुधार करने का अंतिम मौका है। 28 अक्टूबर के बाद किसी भी स्थिति में कोई अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि समय रहते अपने आवेदन की जांच कर आवश्यक सुधार कर लें, ताकि परिणाम समय पर जारी हो सकें।

भ्रम फैलाने वालों को चेतावनी

CET-2025 करेक्शन पोर्टल को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर गलत सूचना फैलाने वालों को आयोग ने चेतावनी दी है। हिम्मत सिंह ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर भ्रम फैलाकर अभ्यर्थियों को गुमराह कर रहे हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी लें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here