कुरुक्षेत्र, 15 अगस्त- कुरुक्षेत्र की पुलिस लाइन में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली । ध्वजारोहण से पहले सीएम नायब सैनी ने लघु सचिवालय के बाहर शहीदी स्मारक पहुंच शहीदों को नमन करते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री नायब सिंह के सामने हरियाणा पुलिस के कमांडो ने अपने करतब के कारनामे भी दिखाएं। जिसे देखकर मुख्यमंत्री ने तालियां भी बजाई।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया।सीएम नायब सैनी ने मीडिया से बातचीत करते हुए देश व प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कहा यह आजादी हमें कठिन परिश्रम और तपस्या से मिली है।उन्होंने कहा हर घर तिरंगा लगाकर एक देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। यह स्वतंत्रता आजादी का एक पर्व है और हम सभी को इसे मिलकर मनाना चाहिए।हरियाणा प्रदेश में एनएचएम की हड़ताल पर बोलते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी कर्मचारियों से बातचीत चल रही है। यह कार्य केंद्र सरकार के अधीन आते हैं कोई सकारात्मक फैसला जल्दी निकलने की उम्मीद है।







