Home Ambala अंबाला वासियों को बड़ी राहत: अब आधार कार्ड बनवाने और अपडेट कराने...

अंबाला वासियों को बड़ी राहत: अब आधार कार्ड बनवाने और अपडेट कराने की सुविधा सुबह 8 से शाम 7 बजे तक

167
0

अंबाला | जिले के निवासियों के लिए आधार कार्ड से जुड़ी परेशानियों से राहत की खबर है। अब आधार कार्ड बनवाने और उसमें सुधार कराने के लिए लंबी कतारों में खड़े होने या बार-बार डाकघर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

लंबे समय से लोग आधार अपडेट की प्रक्रिया में देरी और अव्यवस्था से जूझ रहे थे। खासकर वे कर्मचारी जो तय समय में ड्यूटी पर निकल जाते हैं, उनके लिए यह प्रक्रिया काफी मुश्किलभरी थी।

इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए डाक विभाग ने जिले के सभी छोटे-बड़े डाकघरों में आधार सेवाएं शुरू कर दी हैं। पहले यह सेवा केवल शाम 4 या 5 बजे तक ही सीमित थी, लेकिन अब अंबाला मुख्य डाकघर (GPO) में आधार संबंधी कार्य सुबह 8:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक किए जा सकेंगे।

इस नई व्यवस्था से उन लोगों को विशेष लाभ मिलेगा जो कामकाजी समय के कारण अपने दस्तावेजों में समय पर सुधार नहीं करवा पाते थे। सेवा समय बढ़ने से अब वे सुविधाजनक समय पर डाकघर पहुंचकर अपना कार्य करवा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here