हरियाणा (एकता): जैस्मिन भसीन टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री है। उन्होंने अपनी खास अदाकारी और प्रतिभा के दम पर ही सफलता हासिल की। वह दुनिया की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक है। जैस्मिन टीवी की दुनिया का बड़ा नाम बन चुकी हैं। आज वह 28 जून को अपना 33वां जन्मदिन मना रही है। 8 जून 1990 में राजस्थान के कोटा में जैस्मिन का जन्म हुआ था। वह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज हम आपको अभिनेत्री के जन्मदिन पर कई बातों से रू-ब-रू करा रहे हैं। उनका यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। उनकी जिंदगी में भी कई उतार चढ़ाव आए लेकिन उन्होंने कभी हौसला नहीं हारा।

मीडिया सूत्रों के अनुसार जैस्मिन भसीन ने कई टीवी सीरियल में काम कर अपनी पहचान बनाई। इससे पहले उन्होंने विज्ञापनों में अपनी मुख्य भूमिका निभाई है। इसके अलावा उन्होंने टीवी सीरियल ‘दिल से दिल तक’ का सफर तय किया तो कभी ‘नागिन’ बनकर फैंस का दिल जीता।

उन्होेंने सीरियल ‘टशन-ए-इश्क’ में भी मुख्य भूमिका निभाई। उनका बिग बॉस 15 में सफर काफी अच्छा था। उनको शो में काफी ज्यादा पसंद किया गया। बिग बॉस 15 में अली गोनी और जैस्मीन भसीन की प्रेम कहानी शुरू हुई, जो वह अभी तक बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार 2011 में जैस्मिन ने तमिल फिल्म ‘वानम’ से अपना डेब्यू भी किया था। इसके बाद उन्होंने तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया।

सिख परिवार से है अभिनेत्री जैस्मिन
बता दें कि जैस्मिन सिख परिवार से संबंध रखती है। उन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई कोटा से ही की। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। जैस्मिन ने साल 2015 के दौरान टीवी की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्हें काफी पहचान मिली।
View this post on Instagram
मुंबई से लेकर कोटा में है आलीशान घर
जानकारी के मुताबिक जैस्मिन फिलहाल सपनों के शहर मुंबई में रह रही हैं। लेकिन उनके पास मुंबई में खुद का एक आलीशान फ्लैट है। इस घर को एक्ट्रेस ने साल 2021 में खरीदा था। इसके अलावा कोटा में भी उनका एक महलों जैसा घर है, जिसमें उनका पूरा परिवार रहता है।
View this post on Instagram







