Home Haryana हरियाणा में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी: रियायती दरों...

हरियाणा में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी: रियायती दरों पर मिलेंगी सुविधाएं, बनेगा इन्क्यूबेशन सेंटर नेटवर्क

157
0

चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने राज्य में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक युवाओं को अब रियायती दरों पर कार्यस्थल और अन्य जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए सरकार की ओर से इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं।

पहले चरण में गुरुग्राम, मानेसर और फरीदाबाद में इन इन्क्यूबेशन सेंटर्स की शुरुआत होगी। ये जिले न केवल हरियाणा के प्रमुख औद्योगिक केंद्र हैं, बल्कि यहां कई मल्टीनेशनल कंपनियों के कार्यालय भी स्थित हैं, जिससे युवाओं को नेटवर्किंग और मार्गदर्शन का लाभ मिल सकेगा।

हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन (HSIIDC) ने इन परियोजनाओं के लिए ज़मीन चिन्हित कर ली है। प्रस्ताव जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष पेश किया जाएगा और मंजूरी मिलने के बाद कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

क्या मिलेंगी सुविधाएं:

  • रियायती दरों पर कार्यस्थल
  • पर्सनल और कॉमन स्पेस
  • साझा प्रयोगशालाएं और मीटिंग रूम
  • हाई-स्पीड वाई-फाई
  • तकनीकी सहायता और परामर्श

मुख्यमंत्री सैनी ने बजट भाषण के दौरान इस योजना की घोषणा की थी, जिसका उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और प्रदेश में नवाचार को प्रोत्साहन देना है। यदि यह मॉडल सफल रहता है, तो इसे पानीपत, सोनीपत और अन्य औद्योगिक शहरों में भी विस्तार दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here