Home Ambala किसान आंदोलन का आज तीसरा दिन… शंभू बार्डर पर डटे किसानो की...

किसान आंदोलन का आज तीसरा दिन… शंभू बार्डर पर डटे किसानो की सुबह की दिनचर्या रही कुछ इस तरह

132
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-किसानों के आंदोलन का आज तीसरा दिन है . बात शंभू बार्डर की करें तो आज सुबह का नजारा देखने लायक था दिनभर की थकावट के बाद कई किसान तो सुबह भी नींद के आगोश में थे,लेकिन जिस प्रकार ड्युटी लगी है उसी के अनुसार यहां पर सभी अपने-अपने काम को बखूबी निभा रहे हैं.
सुबह भले ही कड़ाके की ठंड हो लेकिन यह किसान  सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर के नीचे नहाते हुए दिखाई दे रहे थे,तो वहीं कुछ किसान खेतों में से लकड़िया लाकर यहां आग जलाने का काम कर रहे थे. यही नहीं अपने साथियों के लिए यहां पर कुछ लोग चाय नाश्ते का भी प्रबंध कर रहे थे. यह वह किसान  है जो अलग-अलग जगह से पहुंचकर यहां अपनी एक जूटता दिखा रहे हैं और ऐसे में आज किसानों की तीसरे दौर की बात होनी है और उसी को लेकर आज किसान अपने साथियों के आदेश का इंतजार कर रहे हैं. बता दे कि कल दिन भर की जदोजहद के बाद किसान  भी पुलिस के साथ लोहा लेते हुए नजर आ रहे थे और आज सुबह का नजारा भी कुछ इस प्रकार था कि किसान इस आंदोलन के लिए आज अपने साथियों के आदेश के इंतजार में है और तैयारी में अभी से ही जुटना शुरू हो गए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here