अंबाला (अंकुर कपूर): छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। बघेल के आरोपों पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि जनता सब जानती है। यूपी और गुजरात में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार को जनता ने चुना है। प्रजातंत्र में जनता ठीक गलत की नपाई करती है।
विज ने शिवसेना के सांसद संजय राउत पर भी तीखा हमला बोला। दरअसल संजय राउत ने बयान दिया था कि महाराष्ट्र की सरकार वेंटिलेटर पर है और वह फरवरी तक भी नहीं टिक पाएगी, जिस पर विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि इनको दूसरे की चलती हुई सरकार में खोट दिखाई दे रही है। महाराष्ट्र की सरकार दम खम के साथ चल रही है और आगे भी चलेगी। उन्होंने कहा कि संजय राउत जितनी नीचता तक उतर सकते थे वो उतरे।







