Home Haryana पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने सीएम नायब सिंह सैनी पर साधा...

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने सीएम नायब सिंह सैनी पर साधा निशाना..बोले गलत बयान बाजी कर रहे

134
0
कुरुक्षेत्र, 23 अगस्त –  पूर्वमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सांसद राहुल गांधी, सांसद दीपेंद्र हुड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लेकर आए दिन कोई ना कोई गलत बयान बाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नायब सैनी हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री  हैं और उनको इस प्रकार की शब्दावली शोभा नहीं देती।
अशोक अरोड़ा ने  कहा कि नायब सैनी खुद अपने गिरेबान में झांक कर देखें जो पहले नारायणगढ़ की सीट को छोड़कर कुरुक्षेत्र आए थे और कुरुक्षेत्र की सीट को छोड़कर करनाल चले गए थे और अब करनाल विधानसभा की सीट को भी छोड़ कर वहां से भी पलायन की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी जिला परिषद के चुनाव में अपनी पत्नी तक को भी नहीं जितवा पाए थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायक सैनी बोखलाहट के चलते इस प्रकार की बयान बाजी कर रहे हैं क्योंकि मुख्यमंत्री नायब सैनी को पता ही नहीं होता की पार्टी में क्या चल रहा है। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि पता चला है कि थानेसर में चुनाव को लेकर कुछ आपराधिक किस्म के लोगों को बुलाया गया है। और वह यहां का माहौल खराब करना चाहते हैं। जिसको लेकर आज वह कुरुक्षेत्र एसपी से मिलेंगे और उनके खिलाफ शिकायत देकर कानूनी कार्यवाही की मांग करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here