Home Haryana हरियाणा को उसके हिस्से का पानी मिलना चाहिए: सुभाष बराला

हरियाणा को उसके हिस्से का पानी मिलना चाहिए: सुभाष बराला

120
0

टोहाना | राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा है कि जब भी हरियाणा को पानी की आवश्यकता होती है, उसे उसका उचित हिस्सा मिलना चाहिए क्योंकि यह संपूर्ण व्यवस्था का एक अहम हिस्सा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा अपने हिस्से से अधिक पानी की मांग नहीं कर रहा है, लेकिन कुछ राजनीतिक कारणों से इस मुद्दे पर बार-बार विवाद खड़ा हो जाता है।

टोहाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बराला ने बताया कि इस मसले पर केंद्र सरकार सक्रियता से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हाल ही में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई है, जिससे यह उम्मीद की जा रही है कि हरियाणा को शीघ्र ही उसके हिस्से का पानी मिल सकेगा।

बराला ने कहा, “केंद्र और राज्य सरकार दोनों का यही प्रयास है कि प्रदेश की पौने तीन करोड़ जनता को उनके अधिकार अनुसार पानी उपलब्ध कराया जाए।”

पहलगाम घटना पर बराला की प्रतिक्रिया

पहलगाम में हुई हालिया घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सुभाष बराला ने कहा कि देश की जनता को अपनी सरकार और सेना पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का समर्थन करने वालों को उचित समय पर कठोर जवाब दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here