Home Ambala अंबाला में नायब सैनी के जन्मदिन पर भाजपा ने मनाया सेवा एवं...

अंबाला में नायब सैनी के जन्मदिन पर भाजपा ने मनाया सेवा एवं उत्सव कार्यक्रम

40
0

Ambala,25January-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन के अवसर पर अंबाला में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विविध सेवा और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर हवन यज्ञ,रक्तदान शिविर और जलेबी भंडारे का आयोजन कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

अंबाला शहर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित दिखाई दिए।जन्मदिन की शुरुआत भाजपा जिला कार्यालय अंब कमल में हवन यज्ञ से हुई।इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व परिवहन मंत्री असीम गोयल,भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।साथ ही,भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया।बड़ी संख्या में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इसके अलावा आम जनता के लिए जलेबी भंडारे का आयोजन भी हुआ,जिसमें लोग बढ़-चढ़कर शामिल हुए।

पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने कार्यों और मेहनत की वजह से जन-जन के दिलों में जगह बना चुके हैं।उनका जन्मदिन केवल हरियाणा में ही नहीं बल्कि देश के कई हिस्सों में मनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि हर नागरिक सीएम के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना कर रहा है।भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा ने बताया कि जिले के कई स्थानों पर रक्तदान शिविर और भंडारे का आयोजन कर मुख्यमंत्री का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here