Home Accident अंबाला छावनी में सड़क हादसा: दादी-पोती की मौत, दो घायल

अंबाला छावनी में सड़क हादसा: दादी-पोती की मौत, दो घायल

237
0

अंबाला | अंबाला छावनी स्थित दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहीदी स्मारक के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दादी-पोती की दर्दनाक मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर थाना पड़ाव प्रभारी धर्मवीर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार लोग कार में सवार होकर अपने रिश्तेदारों से मुलाकात कर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे पुलिया से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में 67 वर्षीय महिला और उसकी 20 वर्षीय पोती गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को तत्काल नागरिक अस्पताल अंबाला कैंट ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में दो अन्य घायल व्यक्तियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here