Home Crime यमुनानगर: हुड्डा थाना पुलिस ने होटलों में की औचक चेकिंग, नियम उल्लंघन...

यमुनानगर: हुड्डा थाना पुलिस ने होटलों में की औचक चेकिंग, नियम उल्लंघन पर चेतावनी

208
0

यमुनानगर | यमुनानगर के हुड्डा थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में स्थित होटलों की सुरक्षा व निगरानी के मद्देनज़र चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जगाधरी रोड पर स्थित होटलों की जांच की गई, जिसमें होटल में ठहरने वाले मेहमानों की आईडी सत्यापन और अनैतिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया गया।

थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिल रही थी कि कुछ होटलों में संदिग्ध गतिविधियाँ हो रही हैं। जांच के दौरान बाहर के राज्यों की कुछ महिलाएं वहां पाई गईं, लेकिन कोई आपत्तिजनक गतिविधि नहीं मिली। ऐसे में होटल संचालकों को नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी गई।

इसके साथ ही खुले में शराब परोसने वालों के खिलाफ भी सख्त रवैया अपनाया गया। थाना प्रभारी ने रेहड़ी-फड़ी संचालकों को अवैध रूप से शराब पिलाने से सख्त रूप से मना करते हुए निर्देश दिए कि यदि दोबारा ऐसा करते पाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस चेकिंग अभियान में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहीं, जिन्होंने महिला मेहमानों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here