अंबाला (एकता): अंबाला पुलिस को एक बार फिर नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए हर हथकंडा अपना रही है। इसी कड़ी के चलते उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाकर दो युवकों को गिरफ्तार किया। बता दें कि तलाशी लेने पर उन लोगों से 3 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद की गई। यह दोनों ही युवक रिश्तेदार हैं और बिहार के रहने वाले हैं। दोनो युवकों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और उनका रिमांड लिया जाएगा। फिलहाल थाना पड़ाव में उन दोनों के खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।







