Home Haryana बहादुरगढ़ में तेज आंधी और बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, शहर की सड़कों...

बहादुरगढ़ में तेज आंधी और बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, शहर की सड़कों पर भरा पानी

250
0

बहादुरगढ़ |  राजधानी दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में बुधवार सुबह अचानक तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। जहां एक ओर आंधी से कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए और यातायात अवरुद्ध हो गया, वहीं भारी बारिश ने नगर परिषद के जल निकासी के दावों की पोल खोल दी।

शहर की मुख्य सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। झज्जर रोड, दिल्ली-रोहतक मुख्य मार्ग, देव नगर, पटेल नगर और छोटू राम नगर जैसे निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।

सुबह की बारिश और आंधी के कारण स्कूली बच्चों और कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों को खासा परेशान होना पड़ा। कॉलोनियों की गलियों में पानी भरने से स्थानीय निवासियों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी और बिजली बहाली की मांग की है। फिलहाल नगर प्रशासन द्वारा राहत कार्य शुरू किए जाने की सूचना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here