Home Haryana हरियाणा में नए जिले और तहसील गठन पर सब कमेटी का कार्यकाल...

हरियाणा में नए जिले और तहसील गठन पर सब कमेटी का कार्यकाल बढ़ा, अब 30 जून तक करेगी काम

237
0

चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने नए जिले, उपमंडल, तहसील और उप-तहसीलों के गठन को लेकर बनी उच्च स्तरीय सब कमेटी का कार्यकाल बढ़ा दिया है। अब यह कमेटी 30 जून 2025 तक अपनी सिफारिशें दे सकेगी। इससे पहले इसका कार्यकाल 4 मार्च को समाप्त हो गया था।

इस सब कमेटी की अध्यक्षता विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार कर रहे हैं। कमेटी में राजस्व एवं निकाय मंत्री विपुल गोयल, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल सिंह ढांडा, और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा सदस्य के रूप में शामिल हैं।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव और वित्तायुक्त (राजस्व) डॉ. सुमित मिश्रा ने जानकारी दी कि अब तक कमेटी को हांसी, डबवाली, असंध, गोहाना और सफीदों को नए जिले बनाने के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

सिफारिशों की प्रक्रिया स्पष्ट

पिछली बैठक में यह तय किया गया था कि किसी भी नए जिले, उपमंडल, तहसील या उप-तहसील के गठन के लिए संबंधित जिला उपायुक्त की सिफारिश अनिवार्य होगी। वहीं, ब्लॉक समिति बनाने के लिए संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायक तथा नगर पालिका या नगर निगम की अनुशंसा भी जरूरी कर दी गई है।

राज्य सरकार का यह कदम प्रशासनिक ढांचे को और अधिक प्रभावी तथा स्थानीय जनता की पहुंच के भीतर लाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here