Home Haryana हरियाणा में आगामी दिनों में डाक्टरों का हड़ताल करने का ऐलान…....

हरियाणा में आगामी दिनों में डाक्टरों का हड़ताल करने का ऐलान…. इस दिन प्रभावित होगी स्वास्थ्य सेवाए

135
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा में अपनी मांगो को लेकर डॉक्टरों ने  हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है । इससे आगामी दिनों में स्वास्थ्य सेवाए प्रभावित हो सकती है ।
डाक्टरों ने   आगामी 27 दिसंबर को प्रदेश के सभी अस्पतालों में ओपीडी बंद रखने का फैंसला लिया है ।वहीं 29 दिसंबर को आपातकालीन सेवाए बंद करने का भी ऐलान किया है ।  डॉक्टर दीपक गोयल स्टेट कोषाध्यक्ष ने बताया कि उनकी मांग स्पेशलिस्ट केडर को बनाना है ताकि सरकारी अस्पताल में मरीजों को अच्छा इलाज मिले । इसके अलावा मास्टर डिग्री करने वाले मेडिकल ऑफिसर के लिए बॉन्ड की राशि एक करोड़ से घटा कर 50 लाख करने  , अस्पतालो में एसएमओ की सीधी भर्ती का फैसला खत्म करने और  पंजाब की तर्ज पर वेतन वृद्धि देने की मांग की गई है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here