Home Haryana नामांकन दाखिल होने से पहले विधायक रेनू बाला ने बुलाई बड़ी मीटिंग

नामांकन दाखिल होने से पहले विधायक रेनू बाला ने बुलाई बड़ी मीटिंग

213
0
यमुनानगर,10 अगस्त : टिकट मिलने के बाद अब नामांकन की प्रक्रिया जारी है। साढ़ौरा से विधायक और प्रत्याशी रेनू वाला ने नामांकन दाखिल करने से पहले वर्करों की एक मीटिंग बुलाई और कार्यकर्ताओं को कल नामांकन में दाखिल होने का आह्वान भी किया।
कुमारी शैलजा मेरे नामांकन होगी शामिल 
रेनू बाला ने कहा कि कुमारी शैलजा मेरे नामांकन में शामिल होगी। वर्कर ज्यादा से ज्यादा बिलासपुर की नई अनाज मंडी में पहुंचे।टिकटों के ऐलान के बाद अब राजनेता नामांकन की तैयारियों में जुटे गए है। साढ़ौरा से विधायक रेणु बाला के नामांकन कार्यक्रम से पहले कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं सिरसा सांसद कुमारी शैलजा एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कुमारी शैलजा के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी रेनू बाला के निवास स्थान पर वर्कर मीटिंग का आयोजन किया गया।
रेनू बाला ने कहा की सरकार ना होने के बाद भी साढ़ौरा में इतने काम किए जो आज तक किसी भी विधायक ने नहीं करवाए। रेनू बाला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की हवा चल रही है। आने वाली सरकार कांग्रेस की है। रेनू बाला ने कहा की प्रदेश सरकार ने सरपंचों, किसानों पर लाठीचार्ज किया। बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा किया गया, पेपर देने से पहले ही पेपर लीक जैसी घटनाएं इन 5 साल में देखने को मिली। रेनू बाला ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि इतनी संख्या में लोग यहां पहुंचे हैं उनका मैं धन्यवाद करती हूं और कल सभी कुमारी शैलजा को सुनने के लिए बिलासपुर जरूर पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here