Home Business/Education हरियाणा: ITI पास युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप का सुनहरा मौका, 15 मई...

हरियाणा: ITI पास युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप का सुनहरा मौका, 15 मई तक करें आवेदन

214
0

हरियाणा । हरियाणा के ITI पास युवाओं के लिए रोजगार का शानदार अवसर सामने आया है। राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों और कॉरपोरेशनों के तहत अप्रेंटिस एक्ट 1961 के अंतर्गत ट्रेड अप्रेंटिस के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 15 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

यहां करें रजिस्ट्रेशन
उम्मीदवार http://www.apprenticeshipindia.gov.in पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से सभी आवश्यक प्रक्रियाएं ऑनलाइन पूरी की जा सकती हैं।

कौन कर सकता है आवेदन

  • उम्मीदवार हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • 10वीं कक्षा की पढ़ाई भी हरियाणा से ही की हो।
  • अभ्यर्थी ने हरियाणा या चंडीगढ़ में स्थित किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से एनसीवीटी/एससीवीटी से ITI कोर्स पास किया हो।

यह पहल राज्य सरकार द्वारा युवाओं को व्यावसायिक कौशल से जोड़कर उन्हें रोजगारोन्मुखी बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here