Home Haryana पहलगाम हमले के बाद देश में उबाल, AAP नेता अनुराग ढांडा ने...

पहलगाम हमले के बाद देश में उबाल, AAP नेता अनुराग ढांडा ने उठाई ‘पीओके वापस लेने’ की मांग

136
0

चंडीगढ़ | जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। नागरिकों के साथ-साथ राजनेता भी पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भारत में वापस शामिल करने की मांग कर रहे हैं।

इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने ‘पीओके वापस लो’ अभियान को समर्थन देते हुए अपनी एक्स (पूर्व में ट्विटर) प्रोफाइल तस्वीर हटा दी है और उसकी जगह “पीओके वापस लो” का संदेश प्रदर्शित करने वाली फोटो लगाई है।

अनुराग ढांडा का यह कदम इस बात का प्रतीक है कि वे पीओके को भारत का अभिन्न हिस्सा मानते हैं और उसका भारत में पुनः विलय चाहते हैं। उनके अलावा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज और अन्य कई नेताओं ने भी इसी तरह की प्रतिक्रिया देते हुए अपनी प्रोफाइल तस्वीरें हटाकर जम्मू-कश्मीर के संपूर्ण मानचित्र के साथ यह संदेश साझा किया है।

गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले में कुल 26 लोगों की जान गई थी, जबकि 17 से अधिक घायल हुए थे। इस हमले में हरियाणा के करनाल निवासी नौसेना लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी शहीद हो गए थे, जिससे प्रदेश और देश में शोक और आक्रोश दोनों की लहर दौड़ गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here