Home Ambala अंबाला में तेज़ गर्मी का असर, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों ने लू...

अंबाला में तेज़ गर्मी का असर, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों ने लू से बचाव को लेकर दी अहम सलाह

160
0

अंबाला |  जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है, अंबाला में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है, और इसके साथ ही लू का असर भी महसूस किया जा रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इज़ाफा देखने को मिल रहा है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी और सुझाव

अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. शील कांत पंजली ने नागरिकों को गर्मी के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि लू से बचने के लिए घर से बाहर निकलते समय सिर को कपड़े या टोपी से ढकना आवश्यक है, साथ ही शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए हमेशा पानी की बोतल साथ रखें।

डॉ. पंजली ने बताया कि बाहर का खुला भोजन संक्रमण का कारण बन सकता है, इसलिए केवल ढकी हुई और साफ-सुथरी खाद्य सामग्री ही खरीदें। उन्होंने यह भी कहा कि बाजार में मिलने वाले मसालेदार फलों, जैसे आम और अंगूर, को खाने से पहले पानी में भिगोकर रखना चाहिए ताकि उन पर लगे रसायन या मसाले हट जाएं।

गर्मी के कारण लोगों में ब्लड प्रेशर का गिरना, लूज मोशन, और उल्टी जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं। ऐसे मामलों में ORS का सेवन करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

मरीजों की राय

अस्पताल में आए मरीजों का कहना है कि गर्मी के कारण बीमारियों में वृद्धि हो रही है, लेकिन डॉक्टर समय पर सही सलाह देकर इलाज कर रहे हैं। मरीजों ने बताया कि उन्हें गर्मी से बचने के लिए अधिक पानी पीने, हल्का भोजन करने और बाहर निकलते समय पूरी तरह से शरीर को ढकने की सलाह दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here