रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)- राज्य सभा सांसद जब डोर-टू-डोर अभियान के दौरान अपनी शिक्षिका से मिले तो ये लम्हा उन्हे अपनी बचपन की यादों को ताज़ा कर गया ।दीपेंद्र हुड्डा ने सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो भी सांझा की ।हुड्डा ने लिखा कि आज जीवन में जो भी मुकाम हासिल किया है, वह हमारे गुरुजनों का आशीर्वाद है।
हम तो बचपन में दीपेंद्र को दीपू कहकर बुलाते थे
दरअसल दीपेंद्र सिंह हुड्डा का रोहतक के किला रोड पर डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चल रहा था। इस दौरान उनकी मुलाकात स्कूल टीचर सुरजीत मैडम से हुई। इस दौरान उन्होंने अपनी टीचर के गले लगकर आशीर्वाद लिया। वहीं दीपेंद्र हुड्डा ने सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो सांझा करते हुए लिखा एक यादगार लम्हा…। इस मुलाकात के दौरान दोनों काफी खुश नजर आए। उन्होंने बताया कि उनसे बात करके बचपन और स्कूल की यादें एक बार फिर ताजा हो गईं। दीपेंद्र हुड्डा ने बताया कि वे मैडम सुरजीत से पांचवीं कक्षा तक पढ़े हैं। इस मुलाकात के बाद दीपेंद्र अपनी शिक्षिका के गले लगे और आशीर्वाद लिया। वहीं अपनी मैडम के घर पर भी गए। जहां पर टीचर व उनके परिवार वालों से बातचीत की। टीचर सुरजीत ने कहा कि हम तो बचपन में दीपेंद्र को दीपू कहकर बुलाते थे।
टिक्की व गोल-गप्पे वाले से मिले दीपेंद्र
दीपेंद्र हुड्डा रोहतक के किला मार्केट स्थित काले भाई की टिक्की व गोल-गप्पे की दुकान पर पहुंचे। इस दौरान दुकानदार से गले मिले और बातचीत की। साथ ही उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सांझा किया। इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने खाने का स्वाद चखा और उस खाने की तारीफ भी की। इस दौरान उनके साथ कई व्यापारी व कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।







