Ambala, 15 April-इस बार अंबाला जिले में गेहूं की बंपर फसल हुई है और अब गेहूं की फसल मंडियों में पहुंचने लगी है। अंबाला जिले में अब तक 15800 किसान सभी मंडियों में 8 लाख 50 हजार क्विंटल गेहूं लेकर पहुंच चुके है और मंडी प्रशासन लगातार गेहूं के खरीद और उठान कार्य में लगा हुआ है।
अंबाला जिले में इस बार गेहूं के फसल की अच्छी पैदावार हुई है और अब किसान अपनी गेहूं की फसल लेकर मंडियों में पहुंचाने लगे हैं अंबाला जिले की सभी मंडियों में अब तक करीब 16000 किसान अपनी गेहूं लेकर पहुंचे हैं जिले भर की मंडियों में करीब 850000 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। वही अंबाला शहर अनाज मंडी में 2520 गेट पास कट चुके हैं और 165000 क्विंटल गेहूं अंबाला शहर की अनाज मंडी में पहुंची है जिसमें से अब तक करीब 84000 क्विंटल गेहूं खरीदी जा चुकी है और 20000 क्विंटल गेहूं का उठान हो चुका है। गेहूं की खरीद लगातार 24 घंटे चल रही है जिस भी समय किसान गेहूं लेकर आ रहे हैं इस समय गेट पास कट रहे हैं। मंडी अधिकारी जयपाल ने बताया कि हैफेड और डीएफसी दो एजेंसियां है जो लगातार गेहूं की खरीद और उठान कर रही है।






